मतगणना में संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने की मांग, सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मतगणना में संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने की मांग, सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (रणभेरी): मतगणना के कार्य में संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मतगणना की जिम्मेदारी केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों को सौंपने की मांग की।

मतगणना में संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने की मांग, सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षक एमएलसी के सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी के सपा प्रत्याशी आशुतोष सिंहा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मतगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया नियमित सरकारी कर्मचारियों की निगरानी और जिम्मेदारी में संपन्न कराई जाए।

सपा नेताओं ने कहा कि मतगणना के दौरान नियमित सरकारी कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और अपनी बात रखी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *