वाराणसी (रणभेरी): वायु सेना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एयर शो के बाद गंगा घाटों पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए सोमवार को ग्रीन आर्मी की 20 महिलाओं ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सामनेघाट, संत रविदास घाट, असि घाट समेत गंगा पार के विभिन्न घाटों की सफाई की गई।
एयर शो के दौरान उमड़ी भीड़ के बाद घाटों और रास्तों पर पानी की बोतलें, पॉलिथीन और अन्य कचरा बिखरा हुआ था। ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने अभियान चलाकर कचरे को एकत्र किया और शहर से दूर ले जाकर उसका निस्तारण किया। अभियान के माध्यम से गंगा घाटों को स्वच्छ रखने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि मिश्रा ने बताया कि एयर शो के दौरान भीड़ नियंत्रण और आगंतुकों के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से ग्रीन आर्मी के सदस्यों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। संस्था की महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम के बाद घाटों पर फैली गंदगी को देखते हुए संस्था की ओर से सफाई अभियान चलाया गया।
इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष रवि मिश्रा के साथ श्यामाकांत, दिव्यांशु उपाध्याय, संदीप गुप्ता, नितेश जायसवाल, गौरव और फौजी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
