वाराणसी दौरे पर PM Narendra Modi: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, महिलाओं को करेंगे संबोधित

वाराणसी दौरे पर PM Narendra Modi: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, महिलाओं को करेंगे संबोधित

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री Narendra Modi मंगलवार, 28 अप्रैल को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय में यह उनका काशी का 54वां दौरा होगा, जबकि वर्ष 2026 में यह पहला आगमन है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में शहर आए थे।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। Yogi Adityanath ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak और Keshav Prasad Maurya भी मौजूद रहे।

दूसरी ओर, काशी के घाटों पर भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। चौसट्ठी घाट पर बंगाली समुदाय की महिलाओं ने शंखनाद कर कार्यक्रम आयोजित किया। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच यह आयोजन खुशी और उत्साह का प्रतीक है।

वाराणसी दौरे पर PM Narendra Modi: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, महिलाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान शहर को 6,332 करोड़ रुपये से अधिक की 160 से ज्यादा विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें करीब 1,050 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इन परियोजनाओं में रेल और सड़क से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी प्रमुख है। इससे वाराणसी समेत पूर्वांचल और पड़ोसी राज्यों के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

वाराणसी दौरे पर PM Narendra Modi: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, महिलाओं को करेंगे संबोधित

कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम करीब 4 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बरेका हेलीपैड पहुंचने के बाद वे बीएलडब्ल्यू मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
सभा में प्रधानमंत्री करीब 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे और ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों पर उनकी राय भी जानेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं और नीतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *