साढ़े छह लाख रुपये से संवरेगा देशबंधु पार्क

साढ़े छह लाख रुपये से संवरेगा देशबंधु पार्क

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विकास कार्य का किया शिलान्यास, पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

वाराणसी (रणभेरी): उत्तर प्रदेश सरकार की डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना के तहत दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दशाश्वमेध वार्ड स्थित देशबंधु चितरंजन पार्क का साढ़े छह लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। गुरुवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विकास कार्य का शिलान्यास कर इसकी शुरुआत की। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से पार्क का विकास कराया जाएगा। योजना के तहत सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

शिलान्यास के अवसर पर पार्क परिसर और आसपास साफ-सफाई की गई। इसके बाद देशबंधु चितरंजन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों में मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम में दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, भाजपा नेता डॉ. पवन शुक्ला, गीतकार एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य कन्हैया दुबे केडी, समाजसेवी जयप्रकाश बलानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *