दालमंडी में 12वें मकान में ध्वस्तीकरण शुरू

दालमंडी में 12वें मकान में ध्वस्तीकरण शुरू

200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में डीआईजी शिवहरि मीणा पहुंचे दालमंडी

वाराणसी (रणभेरी): मंगलवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण का हथौड़ा चलना शुरू हो गया है। वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत दालमंडी गली को सरकार ने 17.05 मीटर चौड़ा करने का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। जिसके बाद 187 मकान जद में आये हैं। इनमें से 11 के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू है। जिसमें से 7 को जमींदोज किया जा चुका है। इसी क्रम में आज 6 मकान को खाली करने की मुनादी के बाद उसपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कुछ ही देर में शुरू होगी।

मकान नंबर सीके 43/172 पर मजदूर चढ़ा दिए गए हैं। जहां सबसे पहले ध्वस्तीकरण होगा। मौके पर डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी क्राइम सरवणन टी एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, एडीएम सिटी आलोक वर्मा और भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। वाराणसी के दालमंडी में आज लगातार दूसरे दिन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। सबसे पहले मकान संख्या सीके 43/172 में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और पुलिस अधिकारी पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। जिसपर मालिक ने वक्फ ट्रिब्यूनल का केस होना हटाया पर एडीएम सिटी ने एक भी नहीं सुनी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसमें 12 कर्मचारी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *