वाराणसी में गैस सिलेंडर धमाका, मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति झुलसा

वाराणसी में गैस सिलेंडर धमाका, मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति झुलसा

वाराणसी (रणभेरी): शहर के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुकुलपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुकुलपुरा इलाके में पेड़ा सोनकर के मकान में किराए पर रहने वाले अनुज सोनकर परिवार सहित दवा लेने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मकान बंद था और ऊपर की मंजिल पर स्थित रसोईघर में अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

वाराणसी में गैस सिलेंडर धमाका, मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति झुलसा

धमाका इतना तेज था कि मकान की ऊपरी संरचना को काफी नुकसान पहुंचा और उसका एक हिस्सा ढह गया। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ लगाई। बाद में किराएदार के परिचितों ने घटना की सूचना उसके परिवार को दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

वाराणसी में गैस सिलेंडर धमाका, मकान का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति झुलसा

हादसे में रसोईघर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं घर में रखी कुछ नकदी के भी जलने की सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सिलेंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *