वाराणसी में सड़क हादसे में सिपाही की मौत, पेड़ से टकराई बुलेट; मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने दिया कंधा

वाराणसी में सड़क हादसे में सिपाही की मौत, पेड़ से टकराई बुलेट; मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने दिया कंधा

वाराणसी (रणभेरी): सारनाथ रेलवे स्टेशन के पीछे बुधवार रात हुए सड़क हादसे में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही महेश कुमार (25) की मौत हो गई। वह अपनी बुलेट से पुलिस लाइन जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सहजन के पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल महेश को स्थानीय लोगों की मदद से दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महेश कुमार बुधवार रात फरीदपुर रिंग रोड से सारनाथ स्टेशन की ओर जा रहे थे। स्टेशन के पीछे अचानक उनकी बुलेट अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सहजन के पेड़ से जा टकराई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एंबुलेंस बुलाई। उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को दीनदयाल अस्पताल ले पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाराणसी में सड़क हादसे में सिपाही की मौत, पेड़ से टकराई बुलेट; मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने दिया कंधा

2018 में पुलिस विभाग में हुए थे भर्ती

महेश कुमार मूल रूप से आजमगढ़ जिले के गढ़वल के रहने वाले थे। वर्ष 2018 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती वाराणसी पुलिस लाइन में थी। तीन भाइयों और दो बहनों में वह दूसरे नंबर पर थे। महेश की असामयिक मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया।

वाराणसी में सड़क हादसे में सिपाही की मौत, पेड़ से टकराई बुलेट; मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने दिया कंधा

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम विदाई

गुरुवार को पुलिस लाइन में दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने शवयात्रा को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सलामी देकर दिवंगत सिपाही को नमन किया। पुलिस कमिश्नर ने महेश के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा भी दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *