ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे एडीसीपी, लहुराबीर-बेनिया मार्ग का किया निरीक्षण

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे एडीसीपी, लहुराबीर-बेनिया मार्ग का किया निरीक्षण

वाराणसी (रणभेरी): शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने लहुराबीर से बेनिया तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई।

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने सड़क किनारे बनाए गए डिवाइडर, विभिन्न कट प्वाइंट और पैदल यात्रियों की आवाजाही का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ट्रैफिक संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी भी ली।

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे एडीसीपी, लहुराबीर-बेनिया मार्ग का किया निरीक्षण

अधिकारियों के अनुसार, कई स्थानों पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर में बने कट प्वाइंट की चौड़ाई बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई है। खासकर चेतगंज इलाके में अधिक भीड़भाड़ और पैदल आवागमन को देखते हुए वहां कट को चौड़ा करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे लोगों को सड़क पार करने में आसानी हो सके।

एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि डिवाइडर के बीच बनाए गए कट केवल पैदल यात्रियों के उपयोग के लिए हैं। इनका इस्तेमाल दोपहिया वाहनों या साइकिलों की आवाजाही के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस जल्द ही लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण से तैयार होने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाया जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *