ग्रेटर नोएडा में महिला यूट्यूबर का 27 किमी तक पीछा, कार सवार युवकों पर उत्पीड़न के आरोप

ग्रेटर नोएडा में महिला यूट्यूबर का 27 किमी तक पीछा, कार सवार युवकों पर उत्पीड़न के आरोप

(रणभेरी): ग्रेटर नोएडा में एक चर्चित महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ और पीछा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक करीब 27 किलोमीटर तक कुछ युवकों ने कार से उनका पीछा किया और अभद्र हरकतें कीं।

पीड़िता के अनुसार, कार सवार युवक बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करते रहे। इस दौरान चलती कार की खिड़की से बाहर लटककर अश्लील इशारे किए गए। यह सिलसिला तब तक जारी रहा, जब तक महिला अपने घर के पास नहीं पहुंच गईं।

घटना से घबराई महिला ने रास्ते में ही अपने पति को फोन कर पूरी जानकारी दी। घर पास होने के कारण पति कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी युवक भी वहीं खड़े रहे। पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की।

ग्रेटर नोएडा में महिला यूट्यूबर का 27 किमी तक पीछा, कार सवार युवकों पर उत्पीड़न के आरोप

बताया गया कि यह घटना 27 जनवरी की है। महिला उस दिन दिल्ली से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने आवास लौट रही थीं। डीएनडी फ्लाईओवर के पास एक कार में सवार युवकों ने अचानक उनकी बीएमडब्ल्यू कार का पीछा शुरू कर दिया। रास्ते भर वे डराने और परेशान करने की कोशिश करते रहे।

पति का कहना है कि जब तक उनकी पत्नी परी चौक तक पहुंचीं, वह पूरी तरह भयभीत हो चुकी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की, लेकिन महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

ग्रेटर नोएडा में महिला यूट्यूबर का 27 किमी तक पीछा, कार सवार युवकों पर उत्पीड़न के आरोप

घटना का वीडियो महिला के पति ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 57 लाख जबकि उनके पति के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *