छत से गिरकर युवक की मौत

छत से गिरकर युवक की मौत

वाराणसी (रणभेरी): विश्वनाथ मंदिर से सटे गेट नंबर एक ढूंढीराज के पास एक लड़का सुबह छत से गिर गया। क्षेत्रीय लोगों इस घटना के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभिषेक सेठी निवासी फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुईं। पुलिस ने मृतक के परिजनों से सम्पर्क करके हादसे की जानकारी दे दी है। दशाश्वमेघ पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से पता करने की कोशिश कर रही है कि मृतक घर से छत पर कैसे पहुंचा।