सिगरा में युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

सिगरा में युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के नगर निगम पुलिस चौकी क्षेत्र में युवक अरविंद सिंह उर्फ सोनू (30) ने साड़ी के फंदे से  गुरूवार की दोपहर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने मौके की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अरविंद सिंह बिजली मिस्त्री था। नगर निगम चौकी क्षेत्र कि किराये के आवास में परिवार के साथ रहता था। वह अविवाहित था और उसकी शादी की बातचीत चल रही थी।

गुरूवार की दोपहर में परिवार की एक लड़की उसे जगाने कमरे में गई तो देखा कि पंखे की कुंडी से पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटक रही है। लड़की के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग जुटे। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि अरविंद अक्सर गुमशुम रहता था। किसी से जल्दी बात नही करता था। उधर, नगर निगम पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।