योगी सरकार रामनवमी पर कराएगी श्री दुर्गा सप्तशती पाठ

योगी सरकार रामनवमी पर कराएगी श्री दुर्गा सप्तशती पाठ

(रणभेरी): यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इन कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाएं खास तौर से सहभागिता करेगी। इसको लेकर प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

हिंदुओं की आस्था से जुड़ा चैत्र नवरात्रि पर्व 22 से 30 मार्च तक पड़ रहा है। नवरात्रि के दौारान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा होती है। इस दौरान प्रदेश के देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण, झांकियों व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं की सहभागिता की योजना है। इसके लिए जिला, तहसील व विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। सरकार इन आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध करा रही है। इन कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसे सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया जाएगा।