वाराणसी में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति हुआ फरार
वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर मार्ग स्थित एलजी गेस्ट हाउस में रात गुरुवार को पति पत्नी के विवाद के चलते रात भर हंगामा हुआ।। विवाद शांत नहीं होने पर गेस्ट हाउस संचालक ने दोनों को बाहर निकला दिया। इसके बाद पति महिला को छोड़कर चला गया। आधी रात के बाद महिला पहले तो पति का इंतजार करती रही फिर बांस के खंभे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मफलर में गेस्ट हाउस के सामने पान की दुकान पर फंदे से लटकता शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी। वहीं पति से बात करने के अलावा गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ की।
चांदपुर मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात हिमांशु (26) अपनी पत्नी खुशबू (22) पुत्री बसंतु सोनकर मुगलसराय के साथ रूका हुआ था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने उन्हें समझाया, न मानने पर उन्हें बाहर निकाल दिया।
शुक्रवार की भोर में लहरतारा चौकी प्रभारी पवन यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान फुलवरिया निवासी ऑटो चालक इश्तियाक ने उन्हें फोन पर सूचना दी। कि एक युवती का शव मफलर के सहारे लटका हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है। गेस्ट हाउस संचालक से भी पूछताछ की। वहीं, खुशबू का पति माैके से नदारद है।