झांसे में लेकर बनाता था शारीरिक संबंध, नाबालिग प्रेमिका को दे दिया जहर

 झांसे में लेकर बनाता था शारीरिक संबंध,  नाबालिग प्रेमिका को दे दिया जहर

गोरखपुर ।  बेलीपार में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर गांव का एक युवक बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जहर दे दिया। बेलीपार इलाके की महिला ने बताया कि जहर खिलाने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। किशोरी ने मां को सारी बातें बताईं। इसके बाद महिला ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि बेटी को झांसा देकर वह दो वर्ष से संबंध बना रहा था। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।