प्रयागराज में खतरे की रील बनाते समय किशोर गंगा में बहा, 10 मिनट तक छटपटाता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे

(रणभेरी): प्रयागराज में गंगा नदी में स्नान के दौरान रील बना रहा युवक अचानक डूबने लगा। करीब 10 मिनट तक बचाने के लिए चिल्लाता रहा। फिर तेज धार में बह गया। इस दौरान नदी किनारे खड़े लोग उसका वीडियो बनाते रहे, नदी के उफान को देखते हुए किसी ने भी किशोर को बचाने की हिम्मत नहीं की। दोस्तों की सूचना पर 30 मिनट बाद गोताखोर पहुंचे और तलाश शुरू की। देर शाम तक किशोर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना गुरुवार शाम झूंसी स्थित छतनाग सोहम आश्रम घाट की है। किशोर 12वीं में पढ़ता था। खतरों से भरी रील बनाने का शौकीन था। सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानिए पूरा घटनाक्र
झूंसी के कोहना गांव निवासी अल्कैफ (17) चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह पास के ही स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। गुरुवार शाम 5 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ गंगा में छतनाग सोहम आश्रम घाट पर नहाने आया था। वह पानी के बीच खड़ा होकर रील बना रहा था। उसके दोस्त भी पास में ही नहा रहे थे। रील बनाते-बनाते अल्कैफ गहराई में चला गया।