ब्रज में शुरू हुआ 40 दिन का होली उत्सव, बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली; मंदिरों में जमकर बरसा अबीर-गुलाल

ब्रज में शुरू हुआ 40 दिन का होली उत्सव, बांके बिहारी संग भक्तों ने खेली होली; मंदिरों में जमकर बरसा अबीर-गुलाल

मथुरा (रणभेरी): वृंदावन में बसंत पंचमी के पर्व पर बांके बिहारी जी मंदिर में पुजारियों ने भगवान के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद महाराज ने बसंती परिधान धारण कर और रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाकर विश्व प्रसिद्ध चालीस दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ किया. जैसे ही मंदिर के दर्शन खुले, पुजारियों ने पहले भगवान को गुलाल लगाया और फिर प्रसादी गुलाल भक्तों पर जमकर उड़ाया. भगवान का प्रसादी गुलाल पाकर भक्त आनंद में डूब गए। 

भगवान बांके बिहारी के जयघोष से मंदिर गूंज उठा। जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। वृंदावन के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह 8 बजे तक ही करीब 20 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। भगवान का प्रसादी गुलाल पाकर भक्त आनंद में सराबोर हो गए। 40 दिन चलने वाले इस महोत्सव का रंगनाथ मंदिर की होली के साथ समापन होगा।