यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण का वोटिंग जारी, 1 बजे तक 35% मतदान

यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण का वोटिंग जारी, 1 बजे तक 35% मतदान

(रणभेरी): यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज से शुरू है राज्य के 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डेल जा रहे है। ये मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें मेरठ और आगरा मंडल की प्रमुख सीटें हैं। नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बुलंदहशर में आज वोटिंग हो रही है। इनका पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों का परिणाम चौंकाने वाला रहा।

58 सीटों के पिछले चुनावों का रिजल्ट 

2017 के विधानसभा चुनावों की मोदी लहर में इन 58 में 53 सीटों भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2012 में इनमें भाजपा केवल 10 सीटें जीत सकी थी। यानी, भाजपा को 44 सीटों का फायदा हुआ था। इसके बाद भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार बनने के बाद पश्चिम UP में बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कैराना पलायन, मुजफ्फरनगर दंगों को भाजपा ने जमकर भुनाया।

2017 में मोदी लहर का ऐसा जादू चला कि सपा, बसपा, रालोद का गढ़ कही जाने वाली सीटों पर भी कमल खिला। सपा ने कैराना में नाहिद हसन और मेरठ शहर में रफीक अंसारी की बस दो सीटें ही जीतीं। वहीं, रालोद सिर्फ छपरौली सीट पर जीत दर्ज कर पाई। बसपा ने मथुरा की मांट और हापुड़ से धौलाना कुल दो सीटें जीतीं। 2017 के चुनाव में मायावती की पार्टी बसपा 58 में से कुल 2 सीटों पर सिमट गई।