वोट करें जाकर अपने बूथ, लोकतंत्र होगा मजबूत

वोट करें जाकर अपने बूथ, लोकतंत्र होगा मजबूत
वोट करें जाकर अपने बूथ, लोकतंत्र होगा मजबूत

वाराणसी (रणभेरी)। लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए हर वोटर का मतदान में हिस्सा लेना बेहद जरुरी है। किसी लालच या बहकावे के प्रभाव तहत वोट ना डालें बल्कि सोच समझ कर सही उम्मीदवार को चुने ताकि हम अपनी पसंद की सरकार बना सकें। अगर हम घर से निकल कर मतदान केंद्र में वोट डालने जाएंगे, तभी हम अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं। जैसा कि आप सभी देशवासी जानते हैं, कि इस समय पूरे भारत में लोक सभा के चुनाव चल रहे हैं। यह लोकसभा के चुनाव पूरे भारत देश में सात चरणों में हो रहे है। कल यानी शनिवार को सातवें और आखरी चरण का मतदान है। इन्हीं चुनाव के आधार पर भारत के अगले प्रधानमंत्री की घोषणा होगी जो भी इन चुनाव में विजय होगा उसी को भारत का अगला प्रधानमंत्री घोषित किया जाएगा। बता दें कि चुनाव के छ चरण संपन्न हो चुके हैं, और एक चरण का चुनाव ही बाकी रह गए हैं। 1 जून तक सभी सातों चरणों के चुनाव का समापन हो जाएगा और इसके बाद 4 जून को इन सभी चुनाव का परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है। अगर हम वोट का सही उपयोग करेगे तो सही नेता चुन सकते हैं। हर वोटर अपने संविधान अधिकार को समझें और 1 जून को अपना वोट डालने जरुर जाएं ताकि मतदान से लोकतंत्र का सही स्वरुप बन सके। इस लिए मेरी हर वोटर से अपील है कि हमें अपनी वोट का सही उपयोग करना चाहिए।  -सुशील सिंह, वाराणसी। 

चुनाव में मतदान का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है। स्वयं मतदान करने के साथ-साथ हमें अन्य सभी को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान के माध्यम से हमें अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि को चुनने का अधिकार प्राप्त हुआ है। इस लिए 1 जून को हर काम छोड़कर पहले लोकतंत्र के इस महाकुंभ में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग दें। -रितेश सिंह, वाराणसी।

मतदान कर अपनी सरकार खुद चुने वोट करना हर किसी का अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। ऐसे में हमें अपनी भारतीय नागरिकता का सम्मान करते हुए इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वोट जरूर करें। मेरी अपील है कि हर शहरवासी जिनका वोटर लिस्ट में नाम है। वे सभी मतदान जरूर करें व अपनी सरकार को खुद चुनें। -राजू मिर्जा, रामनगर।

वोट डालकर सक्षम प्रतिनिधि को चुने मतदान का दिन आने वाला है। शहर में इसको लेकर जागरूकता भी देखने को मिल रही है। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 1 जून को मतदान अवश्य करें। हम लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं। इस देश में हमें अपनी मर्जी का नेतृत्व चुनने की आजादी है। हम अपने अनुसार अपने पसंद के प्रतिनधि को चुन सकते हैं। हम अपने विवेक से ऐसे व्यक्ति को चुन कर सत्ता में बिठा सकते हैं जो देश के विकास के लिए काम करे। -अविनाश कुमार, वाराणसी।

लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। हम सभी लोग मतदान अवश्य करें, यह हमारा अनिवार्य कर्तव्य है। मतदान के माध्यम से ही हम सही जनप्रतिनिधि को संसद में भेजते हैं जो देश के विकास व मजबूती के लिए कानून बनाते हैं। मतदान के दिन सभी काम छोड़कर कतार में लगकर मतदान ही हमारी प्राथमिकता हो। - रवि कुमार, वाराणसी।

लोकतंत्र में आपका वोट आपकी ताकत है। अपने देश में सारी सुविधाएं चाहते हैं, तो मतदान जरूर करें। 1 जून को लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। हर किसी को वोट करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल अवश्य करें। एक-एक वोट कीमती है। देश के विकास के लिए वोट करना जरूरी होता है। अपने तो वोट डालें ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। लोकतंत्र में सबका कर्तव्य है कि वह इस अधिकार को समझे और वोट जरूर दें। - समर अब्बास - रामनगर।

जब लोकतंत्र मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा। हम सभी का परम कर्तव्य है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव के दिन मतदान अवश्य करें। हम सभी को दूसरों को भी इसके बारे में प्रेरित करना होगा कि 1 जून को अपने बूथ पर वह मतदान अवश्य करें। जाति,धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट दें। -वारिस रजा खान, रामनगर।

विकास के पैमाने पर खरा उतरने वाले को ही अपना कीमती वोट दें। हमें सोच समझकर वोट देना होगा। वोट के सही प्रयोग के साथ मित्रों व परिवार के अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें ताकि बेहतर प्रतिनिधि का चुनाव हो सके। तभी देश की तस्वीर सुधर सकती है। प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए और अपने मित्र, रिश्तेदार व पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। - नितेश सिंह वाराणसी।