वृंदावन पहुंचे विराट- अनुष्का, बेटी वामिका संग लिया संतों का आशीर्वाद

वृंदावन पहुंचे विराट- अनुष्का, बेटी वामिका संग लिया संतों का आशीर्वाद

(रणभेरी): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर रहकर अपने परिवार संग अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। जहां वे धार्मिक यात्रा के दौरान पूरी तरह ब्रज के रंग में रंगे दिखाई दिए। बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र विराट और अनुष्का को भेंट किया। बेटी वामिका को प्रसादी रूपी माला पहनाई। इसके बाद कपल ने सत्संग भी सुना। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रहा। इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में सरोबार दिखाई दिए। संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरिया ओढ़ी। उनकी गोद में बैठी बेटी वामिका क्यूट शरारतें करते दिखाई दी। संत प्रेमानंद के शिष्य ने वामिका को प्रसादी माला पहनाई। इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में सरोबार दिखाई दिए।