सगाई के बाद अश्लील वीडियो बना दे रहा धमकी

सगाई के बाद अश्लील वीडियो बना दे रहा धमकी

गोरखपुर ।  सगाई के बाद नजदीकियां बढ़ने पर शोहदे ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर रहा है। आरोप है कि मना करने पर वह जानमाल की धमकी दे रहा है। तिवारीपुर पुलिस पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी शादी नई दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहसिन अंसारी के साथ हुई। 10 मई 2023 को उनकी सगाई हुई थी। इसके बाद उनमें बातचीत होने के साथ वीडियो का लेनदेन होने लगा। बीच उसने अश्लील वीडियो उसका बना लिया। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। इसके साथ वह अश्लील फोटो व वीडियो इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर वायरल कर बदनाम कर रहा है। इसके लिए मना करने पर वह जानमाल की धमकी देने लगा। पुलिस जानमाल की धमकी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।