Varanasi: नगर निगम कार्यालय के पास नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में मंगलवार की सुबह नगर निगम कार्यालय के पास एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
सिगरा नगर निगम कार्यालय के पास नीम के पेड़ की डाल के सहारे एक युवक ने फंदा लगा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने तत्काल युवक को पेड़ से उतारा और उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पेड़ से उतारते समय शख्स की सांसें चल रही थीं।
पुलिस के छानबीन के मुताबिक सिगरा नगर निगम के पास पेड़ के सहारे फांसी लगाने वाला युवक महाराष्ट्र निवासी मुरेश्वर 40 वर्ष बताया गया। वह कुंभ मेला समाप्त होने के बाद मुरेश्वर 12 वर्षीय एक बच्चे के साथ काशी आ गया था।यहां वह इधर उधर भटक रहा था।
इंस्पेक्टर सिगरा संजय मिश्रा जी ने बताया कि मृतक का 12 साल का एक बेटा है। जिससे पूछताछ की जा रही है महाराष्ट्र से आकर बनारस में फांसी लगाने का क्या कारण है इस पर पुलिस जांच कर रही है।