UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 4 में चार लड़कियां शामिल

UPSC CSE 2022 Final Result: सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 4 में चार लड़कियां शामिल

(रणभेरी): संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम आज 23 मई, 2023 को जारी कर दिए हैं। आयोग ने फाइनल परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर की है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। सिविल सेवा की परीक्षा में इस साल भी, फीमेल्स ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है। टॉपर लिस्ट देखें तो इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की है। इसके बाद गरिमा लोहिया दूसरे नंबर पर और उमा तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा रहीं हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की अनुशंसाा की गई है। अनुशंसित 933 उम्मीदवारों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के हैं, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी के हैं। 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे। वहीं, मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी । मुख्य परीक्षा के परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे।