यूपी अब विकास के नाम से जाना जाता है : स्वतंत्र देव

यूपी अब विकास के नाम से जाना जाता है : स्वतंत्र देव

वाराणसी (रणभेरी): यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वह टीएफसी में आयोजित अमर शहीद नीलांबर खरवार व पीतांबर खरवार के शहीद दिवस में  शामिल हुए।समारोह में बड़ी संख्या में खरवार के साथ अन्य समाज के लोग शामिल हुए। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नीलाम्बर व पीताम्बर खरवार ने गरीबों के लिए संघर्ष किया। मोदी सरकार में गरीबों और आदिवासियों को सम्मान मिल रहा है। आजादी के 70 साल बाद आदिवासियों के बैंक अकाउंट और पक्के मकान तक नहीं बने। आज मोदी सरकार में आदिवासी और शोषित वंचित कह सकते हैं कि हमारे मकान भी पक्के हैं। इस सरकार में सभी लोगों के घर तक कोरोना वैक्सीन और अन्न पहुंचा है। अतीक अहमद की सजा को लेकर बोले कि, ऐसे गुंडे माफियाओं पर योगी सरकार में कार्रवाई होती रहेगी। योगी शासनकाल में कोई गुंडा माफिया नहीं बचने वाला है सभी दोषियों के ऊपर कार्रवाई होगी। प्रदेश में कानून का शासन है। सपा बसपा सरकार में प्रदेश भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था। प्रदेश में लोगों की अब सोच बदल गई है। उत्तर प्रदेश विकास के नाम से जाना जाता है।