UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने जारी किया तीसरा कांग्रेस का घोषणापत्र, उन्नति विधान’ दिया गया है नाम

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने जारी किया तीसरा कांग्रेस का घोषणापत्र, उन्नति विधान’ दिया गया है नाम
  • यूपी के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कि बिजली बिल हाफ-किसानों का पूरा कर्ज 10 दिन में माफ करने का वादा

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के चुनाव के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पर यूपी चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इसे ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है।इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है। यह कांग्रेस के घोषणापत्र का तीसरा हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि उनके नेताओं ने जनता के मुद्दों को समझा है और उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए 'युवा विधान' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान' घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। 

उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ एक दिन बाकी है। कल पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन इससे पहले लखनऊ की दौड़ ने एक और दिलचस्प मोड़ ले लिया है, अब लड़ाई लोकप्रिय नारों से मुफ्त वाले वादों पर आ गई है। कल बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में मुफ्त वाले वदों की झड़ी लगा दी तो आज कांग्रेस ने वोटिंग से सिर्फ एक दिन पहले नहले पर दहला जड़ने की कोशिश की है।  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लखनऊ में 'उन्नति विधान' के नाम से कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने डेढ़ साल से कोशिश की यूपी के कोने कोने में जाएं, लोगों से चर्चा करें। दूसरी पार्टी की तरह हमने अन्य पार्टी के सुझाव अपने घोषणा पत्र में नहीं डाले। हमने संघर्ष किया लेकिन जनता के संघर्ष के मुकाबले कुछ नहीं।