नगर निगम के एक्शन से सरकारी विभागों में हड़कंप, BSA ऑफिस पर जड़ा ताला

नगर निगम के एक्शन से सरकारी विभागों में हड़कंप, BSA ऑफिस पर जड़ा ताला

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी नगर निगम गृह बकायदारों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।  नगर निगम ने BSA ऑफिस पर ताला लगा दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाहर बैठकर काम किया।  सुबह 10 बजे संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद और कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि बीएसए ऑफिस पर 6,73000 का टैक्स बाकी है, पूर्व में कई बार गृहकर वसूली के लिए प्रयास किया गया। लेकिन गृहकर जमा नहीं किया गया। इसी मामले को लेकर संयुक्त नगर आयुक्त द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसए कार्यालय को बंद कर दिया गया।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के अनुसार, BSA ऑफिस पर 6 लाख 73 हजार का टैक्स बाकी है। कई बार हाउस टैक्स वसूली के लिए निगम के कर्मचारी गए। 4 बार नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं हुूआ। सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। बीएसए ऑफिस में तालाबंद करने पर ऑफिस के कर्मचारियों ने विरोध किया। नगर निगम के अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। फिर कर्मचारी अंदर से मेज और कुर्सियां बाहर निकाल लाए। गेट के बाहर बैठकर काम किया। नगर निगम ने बीएसए ऑफिस में ताला लगाने के आधे घंटे के अंदर दूसरी कार्रवाई सांस्कृतिक संकुल पर की। संकुल पर 05 लाख 06 हजार रुपए बकाया है। सांस्कृतिक संकुल के संचालकों से भी कई बार टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। उन्हें भी 3 बार नोटिस भेजे गए। रिमाइंडर भेजे गए। लेकिन टैक्स जमा नहीं हुआ।