दूल्हे ने दुल्हन को पहना दिया 60 नेकलेस, चल ही नहीं पाई दुल्हन

दूल्हे ने दुल्हन को पहना दिया 60 नेकलेस, चल ही नहीं पाई दुल्हन

(रणभेरी): दुनियाभर के तमाम देशों से शादियों के कई अजब-गजब वाकये सामने आते रहते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक शादी को लेकर घटना सामने आई जब शादी के दिन दूल्हे ने अपनी दुल्हन को इतने गहने पहना दिए कि वह चल ही नहीं पाई। दुल्हन को दूल्हे के परिवार ने सोने के 60 नेकलेस दिए और प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था। नेकलेस के अलावा वह हाथों में भारी कंगन भी पहने हुए थी।

दरअसल,चीन के एक शहर की है। यह शादी यहां चर्चा का विषय बन गई क्योंकि दुल्हन को तोहफे में 60 किलो से ज्यादा गहने मिले हुए थे। दिलचस्प बात यह है कि सभी गहने दुल्हन ने अपनी शादी के दिन पहने हुए थे। अपनी शादी में पहने भारी भरकम जेवरों के चलते दुल्हन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें दुल्हन शादी की सफेद ड्रेस और हाथों में गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ी है।

दूल्हे के परिवार वाले बहुत अमीर हैं। उनका शौक था कि वे दुल्हन को पचास किलो के ऊपर के जेवर पहनाएंगे, लेकिन दुल्हन के जेवर का वजन उससे भी कहीं ज्यादा हो गया। जब सारे जेवरात पहनकर दुल्हन निकली तो वह सही से चल भी नहीं पा रही थी, यहां तक कि एक मेहमान ने दुल्हन से मदद के लिए पूछा जिस पर उसने मुस्कुरा कर मना कर दिया। फिलहाल उसने किसी तरह शादी की रस्मों को पूरा किया।