तालाब में राजगीर मिस्त्री का उतराया मिला शव

तालाब में राजगीर मिस्त्री का उतराया मिला शव

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में केशरीपुर (रोहनियां) गांव के भास्कर तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह केसरीपुर निवासी अशोक कुमार 35 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतराया मिला।जिसकी सूचना पाकर रोहनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराया।जिसका शिनाख्त मृतक के भाई राम लखन ने अशोक कुमार के रूप में किया और बताया कि मृतक का विगत कुछ दिन पहले से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। और बताया कि दो नवंबर को घर से निकल कर कहीं गायब हो गए थे। परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया जब अशोक कुमार का कहीं पता नहीं चला तो रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था।मृतक को दो लड़का अमन 8 वर्ष ,क्रिश 10 वर्ष और एक 5 वर्ष की सुंदरी नामक लड़की है। घटना की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा पत्नी पूनम की रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अशोक राजगीर मिस्त्री का काम करता था।रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है।