मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कल करेंगी नामांकन

मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कल करेंगी नामांकन

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उपचुनाव के लिए अब सोमवार को नामांकन करेंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। वहीं अभी तक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 

मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को दोपहर एक से दो बजे के बीच वह पति अखिलेश यादव के साथ कलक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी थी। उपचुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।