सपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी नई टीम की घोषित, शिवपाल और स्वामी प्रसाद सहित 14 लोग बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

सपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी नई टीम की घोषित, शिवपाल और स्वामी प्रसाद सहित 14 लोग बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन माह बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव को भी सपा की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जहां शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। वहीं, सपा ने रामचरित मानस को बकवास कहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम देते हुए उन्हें कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। इसमें मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं। 62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।