रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट अनाउंस, आलिया भट्ट ने दी जानकारी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट अनाउंस, आलिया भट्ट ने दी जानकारी

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में ही गुडन्यूज सुनाई की वह मां बन गई हैं। उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। अब आलिया के फैंस के लिए नई गुडन्यूज भी सामने आ गई है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट पर जानकारी दी है। आलिया ने करण जौहर के पोस्ट को -शेयर करते हुए लिखा है कि वो इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। 

करण जौहर ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की। करण ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा- "सात साल के बाद, अब समय है अपने पहले घर में लौटने का और वो पहला घर है सिनेमा। मैंने हमेशा से ही अपने फिल्म के सेट पर काफी बड़े-बड़े और उत्साही एक्टर्स के साथ काम किया है। इस फिल्म की कहानी हमारी फैमिली ट्रेडिशन की गहरी जड़ों तक जाती है और इसका म्यूजिक लोगों के दिलों को छू लेगा। यह समय आ गया है कि अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ फिर से हडल करके, पॉपकॉर्न खरीदकर बड़े पर्दे पर फिल्म को एन्जॉय किया जाए। ये बताते हुए मुझे काफी ज्यादा खुशी और एक्साइटमेंट हो रहा है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 अप्रैल 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई देंगे जबकि धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को न्यू एज रोमांटिक फिल्म बताया जा रहा है।