Ranveer Singh ने बचाई नन्हे बच्चे की 'जान', VIDEO देख फैंस बोले- आप ही असली सुपरस्टार हैं

Ranveer Singh ने बचाई नन्हे बच्चे की 'जान', VIDEO देख फैंस बोले- आप ही असली सुपरस्टार हैं

(रणभेरी): बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए।इस इवेंट को मुंबई के मलाड में ऑर्गेनाइज किया गया था। हाल ही में रणवीर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके नेक दिल के दीवाने हो गए हैं। दरअसल, रणवीर ने एक रोते हुए बच्चे को भीड़ में बचाया, उसे प्यार किया।  फिर क्या था... रणवीर का वीडियो सामने आते ही लोग उनके मुरीद हो गए। इस वीडियो कोण देखने के बाद सभी लोग रणवीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह आप ही असली सुपरस्टार हैं।' 

वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये बहुत स्वीट है। लव यू हीरो।' रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक स्पेशल डांस नंबर भी है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया गया है। ट्रेलर को देखने के बाद 'सर्कस' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।