दिल्ली में लगातार तीसरे दिन टूटा न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड, अब तक का सबसे ठंडा दिन आज

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन टूटा न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड, अब तक का सबसे ठंडा दिन आज

(रणभेरी): दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह हैं कि शनिवार को भी दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। आज दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। अभी एक सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही।