बिजली कर्मियों की जारी हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की बैठक में बनी सहमति

बिजली कर्मियों की जारी हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की बैठक में बनी सहमति

वाराणसी (रणभेरी): यूपी में बिजली कर्मियों की शुक्रवार रात 10 बजे से जारी हड़ताल खत्म हो गई है। 65 घंटे चली हड़ताल से UP की जनता परेशान थी। रविवार दोपहर को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच दूसरे राउंड की बैठक में बात बनी। इसके बाद बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री भी मौजूद रहे हैं। हड़ताल आज रात 10 बजे तक चलनी थी। रविवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की। बैठक के बाद समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने ये जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को हम हाईकोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत के रास्ते अभी खुले हुए हैं। साथ उन्होंने कहा कि  "सरकार ने जिन 3000 बिजली कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया है।

उनको वापस लिया जाएगा। इसके अलावा, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसे भी सरकार वापस लेगी। यह हड़ताल ऊर्जा मंत्री के आश्वासन और हाईकोर्ट के सम्मान में वापस हुई है। हालांकि, एक बार फिर से कर्मचारियों को कहीं भी कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।" रविवार सुबह 11 बजे दूसरे राउंड की वार्ता के लिए कर्मचारी नेता बैठक में पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक मंत्री का इंतजार किया। मगर, ऊर्जा मंत्री नहीं आए। इसके बाद संघर्ष समिति के नेता लोग चले गए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने रविवार को बातचीत के लिए बुलाया था। इसलिए, हम लोग आए थे। लेकिन, मंत्री नहीं आए।