दुष्कर्म की घटनाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया, महिलाओं के लिए त्रासद रहा 2024
वाराणसी (रणभेरी): बीते 2023 साल की तरह 2024 भी कैलेंडर के पलटे हुए पन्नों में कहीं छुप जाएगा। आज 2024 साल का आख़री दिन है। ऐसे में हर कोई इस साल की अच्छी और बुरी आदतों को याद करके आगे बढ़ जाएगा। इस साल कई दिल दहलाने वाली अपराध हुए, कुछ अपराध जुनून में किए गए तो कुछ ने हत्या करके अपना मन शांत कर लिया। लॉ एंड ऑर्डर होने के बावजूद देश में हर साल अपराध होते रहते हैं। कई अपराध तो ऐसे होते हैं जो सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। ऐसे अपराध देश में सनसनी और डर पैदा करते हैं और कई बार राजनीति का मुद्दा भी बन जाते हैं।
कई अपराध की घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं और देश में आक्रोश फैलाया। वहीं भारत की महिलाओं की सुरक्षा की बात करे तो आज भी भारत की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भले ही भारत का नाम अब दुनिया के बड़े-बड़े देशों के साथ लिया जाता हो, लेकिन एक बात जिसके लिए हमें हमेशा शर्मिंदा होना पड़ता है, वह है भारत में महिलाओं की सुरक्षा। भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध और खासतौर पर रेप अब आम हो गया है।
2024 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के गंभीर मामले सामने आए है, जिनको लेकर लोगों में आक्रोश दिखा
दिल्ली गैंगरेप- जनवरी की दूसरी तारीख को नए साल का जश्न मनाते हुए लोगों को यह पता भी नहीं होगा कि दिल्ली में 12 साल की लकड़ी के साथ गैंगरेप हुआ। उसका रेप करने वालों में 36 साल का एक पुरुष भी शामिल था। इसके अलावा, 12, 14 और 15 साल के तीन लड़के जो मुख्य आरोपी के साथ काम करते थे। इस मामले में एक महिला भी शामिल थी जिसने धोखे से नाबालिग लड़की को उन दरिंदों के पास भेज दिया।
राजस्थान गैंगरेप- फरवरी में 16 साल की Neet स्टूडेंट का कोटा में गैंगरेप हुआ। उसका रेप करने वाले भी नीट के स्टूडेंट्स ही थे जिन्होंने किसी बहाने से लड़की को घर बुलाया था और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
मुंबई रेप केस- फरवरी में ही 29 साल की एक महिला का मुंबई के होटल मैनेजर ने रेप किया। होटल में महिला बिजनेस ट्रिप के लिए गई थी और वहीं उसके साथ असॉल्ट हुआ। महिलाओं को काम के सिलसिले में बाहर भेजने के बाद क्या कंपनी का इतना भी दायित्व नहीं कि महिलाओं की सुरक्षा देखी जाए?
स्पैनिश टूरिस्ट गैंगरेप केस- मार्च में स्पैनिश टूरिस्ट के साथ 7 लोगों ने झारखंड के एक गांव के पास रेप किया। उसे और उसके पति को पीटा भी गया और बाद में इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया गया।
कोलकाता रेप- जुलाई 2024 में 17 साल की लड़की का कोलकाता में अपहरण होता है। उसे असॉल्ट किया जाता है और बाद में उसका मृत शरीर मिलता है। लड़की के शरीर को एक बोरी में भरकर कोलकता के रीजेंट पार्क एरिया के पास एक नहर में फेंक दिया गया था।
कोलकता रेप-मर्डर केस- कोलकता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुआ रेप और मर्डर कितना भयावह था वो तो आपको पता होगा। अगस्त में हुआ यह जघन्य अपराध पूरे देश को सक्ते में डाल गया। ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए इस अपराध के बाद पूरे देश में डॉक्टर्स ने हड़ताल भी की और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी हुए। जिस बेरहमी से डॉक्टर को मारा गया था उसके बाद नए कानून बनाने की बात भी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया और इस मामले में अभी तक कानूनी कार्यवाही चल रही है। इस क्राइम ने पूरी दुनिया के सामने यह सच्चाई लगाकर खड़ी कर दी कि महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में भी सुरक्षित नहीं हैं।
चेन्नई कॉलेज रेप केस- मई 2024 की बात है जब चेन्नई में एक फीमेल स्टूडेंट का उसके ही दोस्त ने रेप किया। हालांकि, उस स्टूडेंट को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन स्टूडेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए।
नरेला रेप और मर्डर केस- दिल्ली के नरेला इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी 20 और 30 साल के थे और उन्होंने बच्ची को मारने के लिए उसके चेहरे को पत्थर और ईंट से कुचल दिया। यह मामला जून का है। बच्ची अपने घर नरेला सेक्टर 6 लोकेलिटी से गायब हो गई थी। रात 9.45 को वह गायब हुई थी और रात 12.30 बजे उसकी मिसिंग कंप्लेंट फाइल हुई थी। पुलिस ने आस-पास का इलाका छाना और उसका शरीर ढूंढा। उसके चेहरे को इतना मारा गया था कि कोई उसे पहचान भी नहीं पा रहा था।
मुंबई रोड किलिंग केस- एक इंसान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को मुंबई के वसई इलाके के पास सुबह 8.30 बजे मार दिया। उसके सिर पर पाने (गाड़ियों की मरम्मत के लिए यूज होने वाला टूल) से कई बार वार किया गया। लोग देखते रहे, लाइव मर्डर होता रहा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा।
थाणे रेप केस- जुलाई में 11 साल की एक लड़की को किडनैप किया गया और उसका रेप किया गया। नाबालिग लड़की रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी और दो लड़कों ने उसे पकड़ कर उसके साथ रेप किया। लड़की को बाद में डराया धमकाया गया।
बदलापुर रेप केस- स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया और उसके बाद प्रोटेस्ट शुरू हुआ। बदलापुर का यह मामला आरोपी के एनकाउंटर के बाद और चर्चा में आ गया।
उज्जैन रेप केस- सितंबर में उज्जैन में भरी रोड में एक महिला का रेप हो रहा था और किसी ने उस घटना को रोकने की जगह उसका वीडियो बनाया। इस वीडियो को ऑनलाइन सर्कुलेट भी किया गया।
आज आप किसी भी तरह के डेटा को उठाकर देख लीजिए, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में आखिर कितने ही लोगों को सजा होती है? बस यही कारण बनता जा रहा है उनके खिलाफ बड़े अपराध होने का। पिछले एक दशक के वो मामले जिन्होंने देश को झकझोर दिया।