केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या

(रणभेरी): भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर उनका शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे। इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी। आनन-फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।