गोरखपुर में सीएम योगी ने सपा को एक लाख से अधिक वोटों से दी मात
                                                                                    (रणभेरी): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को सुबह 8 बजे से सामने आने लगेंगे। गोरखपुर जिले में 9 विधानसभा सीटें हैं। गोरखपुर जिले में विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर सीट, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा,चौरी चौरा, खजनी, बांसगांव, चिल्लूपार विधानसभा सीट पर शुरुआती रूझान सामने आने लगी है। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ 50 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं।
वही शाम तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित हो जाएंगे। रुझान में भाजपा के आगे होने पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जश्न शुरु हो गया है। सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को 102399 मतों से हरा दिया है। इसके अलावा चौरीचौरा से भाजपा प्रत्याशी सरवन निषाद करीब 40 हज़ार मतों से चुनाव जीते। वहीं चिल्लूपार से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी 16, 201 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। सपा के विनय शंकर तिवारी चुनाव हार गए हैं।
हालांकि सिद्धार्थनगर जिले के इटवा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा प्रत्याशी माता प्रसाद पांडेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने 1526 वोटों से हार दिया है। सपा को 63631 और भाजपा को 62105 मत मिले हैं। गोरखपुर की नौ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा चुनाव जीत गई है।
                





                                                                                    
                                                                                    
                                                                                    
                                                                                    
                                                                                    
                                                                                    
                
                
                
                
                
                
                

                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    


