रणवीर सिंह ने कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल पर किया कमेंट- 'ऐसी लड़की से शादी की जो...',

रणवीर सिंह ने कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल पर किया कमेंट- 'ऐसी लड़की से शादी की जो...',

(रणभेरी): विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को काफी पसंद की जाती है। ये न्यूली मैरिड कपल अक्सर छुट्टियां मनाते और अपनी रोमांटिक तस्वीर साझा करते नजर आते हैं। दोनों ने जब शादी की घोषणा की थी तो हर कोई चौंक गया था। हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान विक्की कौशल कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने ऐसी बात कह दी कि हर कोई सन्न रह गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट को रणवीर सिंह ने होस्ट किया था। इस दौरान के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। वहीं इसी इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में रणवीर एक्टर विक्की कौशल से जमकर मजाक करते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने विक्की से मस्ती भरे अंदाज में उनकी शादी को लेकर कई सारे सवाल किए। लेकिन इसी बीच उनके मुंह से कुछ ऐसा निकला जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी की हंसी छूट गई। बता दें कि फिल्मफेयर नाइट में विक्की अपनी पत्नी कटरीना के साथ पहुंचे थे।

अवॉर्ड नाइट के सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर स्टेज पर होते हैं। वो विक्की से कहते हैं, ‘विक्की हमारे लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम है। दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।' इसके बाद रणवीर कहते हैं, ‘हम दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों ही करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ काम करने वाले थे क्योंकि क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं, हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।'

‘मैंने और विक्की दोनों ने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों से शादी की। और जो हमारी औकात से बाहर हैं।‘ मैं समझ सकता हूं मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं।' रणवीर के ये बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी के साथ कटरीना और विक्की भी जोर-जोर से हंसने लगे।