18 अक्तूबर को देशभर में रोकेगा रेल संयुक्त किसान मोर्चा, 26 को करेगा महापंचायत

18 अक्तूबर को देशभर में रोकेगा रेल संयुक्त किसान मोर्चा, 26 को करेगा महापंचायत

(रणभेरी): लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में युक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने महापंचायत करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। साथ ही 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग की है और आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्तूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्तूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्तूबर किसान मोर्चा महापंचायत करेगा।