राहुल गांधी हिरासत में, कहा गिरफ्तार किए जाने पर भी हमें चुप नहीं करा पाओगे...

राहुल गांधी हिरासत में, कहा गिरफ्तार किए जाने पर भी हमें चुप नहीं करा पाओगे...

(रणभेरी):  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दूसरे दिन ED की छताछ करीब 2 घंटे से जारी है। वहीं पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में 'सत्याग्रह' कर रही है। पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो चर्चा कर रही है, ना बोलने दे रही है।कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है।

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस सांसदों ने ED की पूछताछ के विरोध में संसद परिसर से विजय चौक की ओर मार्च निकाला था। इस मार्च में पार्टी नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को भी हिरासत में लिया।हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए जाने पर भी हमें चुप नहीं करा पाओगे। इस तानाशाही का अंत सत्य ही करेगा। इससे पहले दिल्ली के विजय चौक पर हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सभी कांग्रेस सांसद आए हैं। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी पर बात की। पुलिस हमें यहां बैठने नहीं दे रही है। संसद के अंदर चर्चा की अनुमति नहीं है और यहां वे हमें गिरफ्तार कर रहे हैं। 

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि, दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए।राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारे पर कांग्रेस को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हम डरने वाले नहीं हैं।कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई है। संसद सत्र चलने की वजह से प्रदर्शन करने पर रोक मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।

 अजय माकन कांग्रेस महासचिव - कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है और आप उसके नेताओं को सत्याग्रह के लिए राजघाट जाने से रोक रहे हो। लोकतंत्र में जिस दिन एक पहिया उलट गया, उस दिन लोकतंत्र नहीं बचेगा।

 संबित पात्रा, भाजपा प्रवक्ता - कांग्रेस सत्याग्रह के नाम पर ड्रामा कर रही है। भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस अपना रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ऐसा कर रही है।

नेशनल हेराल्ड केस का मामला सबसे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 अगस्त 2014 में ED ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया गया था।

ईडी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को भी पूछताछ कर रही है। आज सोनिया से दूसरे राउंड की पूछताछ है, इसी वजह से कांग्रेस  संसद के भीतर और बाहर विरोध कर रही है। इसको लेकर पार्टी मुख्यालय में सोमवार शाम कांग्रेस महासचिवों, पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सांसदों की बैठक हुई थी, जिसमें विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई थी।बता दें कि सोनिया से 21 जुलाई को दिन दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी, जहां उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे। गौरतलब है कि ईडी कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।