दो दिवसीय शामियाना महोत्सव अधिवेशन एवं विशाल प्रदर्शनी को लेकर आयोजित हुई प्रेसवार्ता

दो दिवसीय शामियाना महोत्सव अधिवेशन एवं विशाल प्रदर्शनी को लेकर आयोजित हुई प्रेसवार्ता

वाराणसी (रणभेरी): उत्तर प्रदेश टैन्ट व्यापारी एसोसिएशन का 14 वां महाधिवेशन एवं विशाल प्रदर्शनी शामियाना महोत्सव आगामी 6 व 7 अगस्त को सिगरा स्थित रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए गुरूवार को पराड़कर स्मृति भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला ने आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में  उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर, राष्ट्रीय चेयरमैन मोहन सेठ, राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, राष्ट्रीय महासचिव अनिल राव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंकज शौकीन सहित कई प्रदेशों के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री रासबिहारी शर्मा, महामंत्री पर्वत सिंह भाटी, मध्य प्रदेश से अध्यक्ष सरदार पर्मजीत सिंह खनूजा, कोषाध्यक्ष श्री संजय जैन, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खुराना, गुजरात के महामंत्री विनोद भाई अमीन, मध्य प्रदेश से कोषाअध्यक्ष शिवचरण शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कालरा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन सिंह पप्पू तेलंगनासे सूरत सिंह मल्होत्रा अध्यक्ष, जम्मू और कश्मीर से महामंत्री अमित गुप्ता, व अन्य कई पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेने को वाराणसी पहुंच रहे हैं। महामंत्री रमाकांत तिवारी ने इस अधिवेशन में होने वाले व्यापारी हितों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक अभिलेष वर्मा ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रांतों से मैन्युफैक्चरर और ट्रेडर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए आ रहे हैं जिसमें लगभग 110 दुकानें लग रही है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से निम्न लोग उपस्थित थे जिनमे उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जयसवाल  वाराणसी के अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव महामंत्री भीम सिंह कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता , प्रकाश कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल है।