पत्नी के साथ कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति,एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में करेंगे शिरकत

पत्नी के साथ कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति,एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में करेंगे शिरकत

(रणभेरी): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर आगमन के लिए पुलिस ने जबदस्त सुरक्षा इंतजाम किए है। राष्ट्रपति उनकी पत्नी सविता कोविन्द के साथ सुबह 11 बजे  शौर्य चक्र विभूति स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए कानपुर पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है। वहीं कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री नीलिमा कटियार और महापौर प्रमिला पांडे समेत भाजपा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष वीना आर्य पटेल समेत करीब 16 लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर शिष्टाचार भेंट की। करीब दस मिनट बाद राष्ट्रपति का काफिला मेहरबान सिंह पुरवा में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

कार्यक्रम संयोजक मोहित यादव का कहना है कि राष्ट्रपति हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले चौधरी राम गोपाल यादव और चौधरी हरमोहन सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके साथ राज्यपाल भी होंगी। राष्ट्रपति शाम पांच बजे से सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगे, जिनमें चिकित्सक, समाजसेवी, उद्यमी और उनके पुराने मित्र शामिल हैं। राज्यपाल 25 नवंबर को भी विश्वविद्यालय में उनके साथ रहेंगी।