पैगंबर-ए-इस्लाम पर भाजपा विधायक की टिप्पणी पर मायावती ने कहा शर्मनाक और निंदनीय है..

पैगंबर-ए-इस्लाम पर भाजपा विधायक की टिप्पणी पर मायावती ने कहा शर्मनाक और निंदनीय है..

(रणभेरी): भाजपा विधायक द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ की गई टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा को अपने लोगों को संयमित और नियंत्रित रखकर भारत की छवि को बचाने का काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अभी भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर गरमाया माहौल ठंडा भी नहीं हो पाया है कि भाजपा के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना सरकार ने भाजपा विधायक को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है किंतु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित, नियंत्रित रखकर देश में अमन शांति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भी भारत की छवि को आघात लगने से बचाए। बसपा सुप्रीमो ने ये बातें ट्वीट कर कहीं।