आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 'आम आदमी पार्टी' ने खोले पत्ते, इनका करेगी समर्थन

आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 'आम आदमी पार्टी' ने खोले पत्ते, इनका करेगी समर्थन

(रणभेरी): आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव 2022 को लेकर दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी शनिवार को अपने पत्ते खोल दिए हैं। दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उम्मीदवार वो द्रौपदी मुर्मू का पूरा सम्मान करती है लेकिन पार्टी चुनाव में उन्हें समर्थन नहीं देगी। 'आप' यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर इस बात जानकारी दी। 

बता दें कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी देश का तीसरा राजनीतिक दल है, जिसकी देश के दो राज्यों में सरकार है। इसके साथ विधानसभा के लिहाज से दिल्ली से ज्यादा वोट पंजाब में हैं।गौरतलब है कि अगले सप्ताह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान होगा। इस चुनाव में प्रतिनिधि (सांसद और विधायक) भाग लेते हैं। 18 को मतदान के बाद 21 जुलाई को परिणाम घोषित होगा। इसके बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।