राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, पुलिस ने किया अरेस्ट

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, पुलिस ने किया अरेस्ट

(रणभेरी): नई दिल्ली से सियालदाह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात महिला से कानपुर के समीप सह यात्री ने छेड़खानी कर दी। महिला की शिकायत पर जीआरपी स्कार्ट टीम ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। महिला के दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। आरोपित के खिलाफ जीआरपी मुकदमा दर्ज कर कानपुर जीआरपी को अवगत करा दिया है।

नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 में एक महिला यात्रा कर कर रही थी। आरोप है कि ट्रेन के कानपुर स्टेशन से खुलने के बाद उसी कोच की बर्थ संख्या 12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत महिला यात्री ने ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट से की।शिकायत की सूचना पर पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी सतर्क हो गई। ट्रेन शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में पहुंची और महिला से पूछताछ की।  महिला यात्री ने पूरी घटना जीआरपी और आरपीएफ को बताई।

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह में बताया कि नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में बर्थ संख्या -12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य ने महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।