कानपुर हिंसा मामले की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी गिरफ्तार, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता

 कानपुर हिंसा मामले की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी गिरफ्तार, आरोपी का विवादों से रहा है गहरा नाता

(रणभेरी): कानपूर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के फौरन बाद कई इलाकों में हिंसा साजिश रचने वाला जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दोपहर को मास्टर माइंड जफर हयात आरोपी को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। जफर हयात हाशमी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को कानपुर में बाजार बंद करने और जेल भरो आंदोलन की अपील की थी। जफर हयात हशामी मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैन्स एसोसिएशन का संचालक है। इसके पहले उसका नाम  CAA-NRC के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में भी सामने आया था। इस मामले में कानपुर के कर्नलगंज थाने में जफर हयात हाशमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके पीछे कहीं न कहीं कई और लोग भी शामिल हैं, जो भीड़ जुटाने से लेकर बवाल कराने में शामिल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया भी अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के कई अन्य विंग ने भी गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी है। 

  • क्या था पूरा मामला 

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। इस बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से खदेड़ा। जोहर फैंस एसोसिएशन और अन्य मुस्लिम तंजीमों ने पहले ही शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से कारोबार बंद रखने की अपील की थी। इसी बीच यह विवाद सामने आया।