संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:दादा ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:दादा ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप

जौनपुर । तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका के दादा ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। रानी के ससुराल वालों ने बताया कि बीती रात रानी की अचानक तबीयत खराब हुई। घर में कोई नहीं था। सिर्फ उनकी सास थीं। उन्होंने बगल के एक लड़के को बुलाया और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लड़के ने एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी सवंसा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

5 साल पहले हुई थी शादी

बक्शा थाना क्षेत्र के चकिया, चकपाजन गांव के धर्मेंद्र नाथ मिश्रा की बेटी रानी मिश्रा की शादी तेजीबाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव निवासी सुभाष पांडेय के बेटे शुभम पांडेय से 2 जून 2019 को हुई थी। जिससे रानी के तीन बच्चे हैं। वहीं पति शुभम पांडेय मुंबई में काम करता है।

जहर देकर मारने का दादा ने लगाया आरोप

रानी पांडेय के माता पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके दादा सभाजीत ने उसे पाला है। दादा ने कहा रानी के ससुराल वाले रानी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दो दिन पहले रानी का फोन आया और कहा परिवार वाले हमको जीने नहीं देंगे। आरोप है ससुराल वालों ने दहेज की खातिर रानी को जहर देकर मार डाला। थाना प्रभारी तेजी बाजार से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था।