चोलापुर में मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

चोलापुर में मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के खनुआन लश्करपुर गांव निवासी सोनू राजभर (27) को मनबढ़ों ने गोली मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को पहले चोलापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के पीछे कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनू राजभर और वीरेंद्र राजभर के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था रविवार की सुबह 8:00 बजे वीरेंद्र यादव ने सोनू राजभर को फोन करके लश्करपुर में बुलाया और पैसे की मांग की वीरेंद्र यादव के पास असलहा होने की वजह से दोनों के बीच कहासुनी हुई।कहासुनी के बीच वीरेंद्र यादव ने सोनू  की हत्या की नियत से गोलियां चला दीं। सोनू राजभर ने तत्काल असलहे की तरफ हाथ बढ़ाया जिससे गोली सीने से होते हुए हाथ की तरफ निकल गई। इसके बाद मौके से वीरेंद्र यादव भाग निकला। सोनू राजभर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर कबीरचौरा होते हुए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसमें वीरेंद्र यादव का नाम प्रकाश में आने पर चोलापुर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल जाने के बाद वीरेंद्र यादव जमानत पर रिहा हुआ था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।