580 साल बाद सबसे लंबा,साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी, जानें कितने घंटो तक होगी समाप्ति

580 साल बाद सबसे लंबा,साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी, जानें कितने घंटो तक होगी समाप्ति

(रणभेरी): आज 19 नवंबर, शुक्रवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र चंद्र ग्रहण अभी जारी है। इसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। यह साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। माना जा रहा है यह 580 साल बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो गया है जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा। साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। यह चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम के 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है, जिस कारण ये चंद्रग्रहण और भी विशिष्ट हो जाता है। वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोणों से चंद्रग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। विज्ञान भी मानता है कि ग्रहण के काल में कई ऐसे रेडियेशन निकलते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिये हिंदू धर्म में भी ग्रहण और उसके सूतक काल में कई कार्य वर्जित माने गए हैं। 

जाने दुनिया के किन हिस्सों में देखा जा सकता साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण को पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिका महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड,  चीन, रूस और भारत के पूर्वोत्तर भाग में दिखाई देगा। जानकारों के अनुसार, चंद्र ग्रहण को असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए देखा जा सकेगा।