सिक्किम के नाथुला में भूस्खलन, 6 लोगों की मौत और 11 घायल; कई के फंसे होने की आशंका

सिक्किम के नाथुला में भूस्खलन, 6 लोगों की मौत और 11 घायल; कई के फंसे होने की आशंका

(रणभेरी): सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। वहीं,जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। भूस्खलन की खबर मिलते ही राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि ये भूस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ और इसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है। पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, "पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं। यह घटना 15वें मील में हुई।"