गंगा आरती में शामिल हुए MP के राज्यपाल, वैदिक रीति से मां गंगा का किया पूजन
वाराणसी (रणभेरी): मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की संध्या आरती शामिल हुए, और मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। मां गंगा की आरती की। मंत्र मुग्ध होकर उन्होंने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने अंगवस्त्र और रूद्राक्ष की माला प्रसाद से सम्मान व स्वागत किया गया।
गंगा सेवा निधि के विजिटर में राज्यपाल ने भव्य आरती के दर्शन का आभार व्यक्त किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती का आनंद लिया और इस दिव्य आयोजन की सराहना की।